Posts
Showing posts with the label POEM
Mumbai the Mayanagari
- Get link
- X
- Other Apps
कौन कहता है मुंबई की है सपनों का शहर । कौन कहता है मुंबई में भी है होता सुबह शाम और दोपहर । कौन कहता है मुंबई में जिंदगी है सुकून । सच में यहां है जिंदगी की अलग ही धुन । यहां अपनों को अपनों के लिए वक्त ही कहां है । जिंदगी का मतलब भागदौड़ यहां है । कभी वक्त मिलेगा तो सोचूंगा जिंदगी जी रहा हूं या काट रहा हूं । कभी वक्त मिलेगा तो सोचूंगा कि हमने क्या खोया और क्या पाया । पर सही मैंने मैं यहां वक्त ही कहां है । जिंदगी का मतलब भागदौड़ यहां है । कभी लोकल की भीड़ कभी सड़कों पर ठेलाम ठेला । पता नहीं यह शहर है या कोई जगह अलबेला । लोग कहते हैं माया नगरी कुछ तो यहां खास है । मैं जानता हूं और मुझे भी इसका आभास है । पर किसी को यह बताने का वक्त ही कहां है । जिंदगी का मतलब भागदौड़ यहां है ।
EX-SERVICEMAN भूतपूर्व सैनिक
- Get link
- X
- Other Apps
हम समंदर झेल कर आए हैं दरिया मुझको मत डराओ। मौत आई तो बोला बाद मे आना हमको मत जीना सिखलाओ। आज भी सीने में जल रही वहीं देशभक्ति और देशप्रेम। आज भी कुछ हम कर सकते हैं यकीं न हो तो आजमाओ। देख कर दर्द होता है देश की ये यथास्थिति। फिर से सोने की चिड़िया कर देंगे एक बार दिल्ली हमारे हाथ में लाओ। फिर ये विश्व पटल पे छाएगा और फिर विश्व गुरु कहलाएगा। हम राजनीति करना न जाने पर चाणक्य नीति हमें मत बतलाओ। हम ये कर देंगे वो कर देगें ये राजनेताओं की बाते हैं। हम वहीं करते हैं जो कहते हैं हम भूतपूर्व सैनिक कहलाते हैं। हम भूतपूर्व सैनिक कहलाते हैं।
HINDU RELIGION हिंदू धर्म
- Get link
- X
- Other Apps
छोटा-मोटा दरिया आज तुमको आंख दिखाता है तुम सागर थे और तुम हो यह क्यों भूल जाता है। माना सागर शांत रहता पर थोड़ी तो लहरें मचलाओ अगर इससे काम ना बने तो सुनामी का रूप दिखाओ। कैसे भूले भीष्म पितामह गंगा का मुंह मोड़ दिया कैसे भूले चंद्रगुप्त को सिकंदर का गरुड़ तोड़ दिया हिंदू धर्म है तेरे भरोसे इसकी रक्षा की सौगंध खाओ राम बहुत दिन रहे तुम थोड़े दिन परशुराम बन जाओ मानव धर्म हमारा हमको हिंसा नहीं सिखाता है पर सब को यह मालूम हो हमें अपनी रक्षा करना आता है।
WILL OF DEFENCE PERSONAL एक सिपाही की अभिलाषा
- Get link
- X
- Other Apps
सरहद पर खड़े बेटे से मां बोली वहां कैसा है। फिक्र नहीं है किसी बात का तेरी गोद के जैसा है। जब तक सांस है सीने में आबरू नहीं लुटने दूंगा। मर जाऊंगा खप जाऊंगा तिरंगा नहीं झुकने दूंगा। तुम ने दूध पिलाया मुझको मैं इसका कर्ज चुकाऊंगा। कदमों पर मैं आ न सका तो तिरंगे में लिपट आऊंगा। कसम तुझे है इस बेटे की आंसू ना बहने देना। फक्र मुझे है अपने लाल पर कोई पूछे तो कहना। मरा नहीं है मेरा बेटा शहादत उसकी शान है तीन रंग में रंगा तिरंगा उसकी असल पहचान है बूंद - बूंद मेरे लहू का देश के काम आएगा भारत फिर विश्वगुरु बनेगा नभ में इंकलाब छाएगा
धारा 370
- Get link
- X
- Other Apps
सन 47 की नादानी रोज-रोज की आनाकानी देखो हमने मिटा दिया 370 हटा दिया भाई 370 हटा दिया एक देश और एक विधान पूरे देश में संविधान लाल किले और लाल चौक पर हमने तिरंगा फहरा दिया 370 हटा दिया भाई 370 हटा दिया। अब बात ना होगी कश्मीर की पीओके पर बात करूंगा नेत और नीयत साफ है मेरी जोर देकर जता दिया 370 हटा दिया भाई 370 हटा दिया। कश्मीर के ये नादान अपने हैं कोई गैर नहीं जो भी इनको बहकाएगा उसकी है अब खैर नहीं देश से घाटी की दूरियां देखो हमने मिटा दिया ...
RESERVATION आरक्षण
- Get link
- X
- Other Apps
#आरक्षण को संरक्षण और काबिलियत का हनन होता, देख देश के ठेकेदार कैसे किस्मत पर है सवर्ण रोता। कुछ भी कर सकता है यह जिस दिन यह जग जायेगा, समय रहते ही चेत जाओ वरना तुम पछताएगा। फूलों को मसल कर देखो यहां कांटो का है नमन होता, देख देश के ठेकेदार कैसे किस्मत पर है #सवर्ण रोता। तोड़फोड़ कैसे सकते हैं जिसको हमने बनाया है, बलिदानी होकर कैसे हमने यह आजादी पाया है। बहुत सहन कर चुके अब आगे नहीं सहन होता, देख देश के ठेकेदार कैसे किस्मत पर है सवर्ण रोता। रोने से कुछ नहीं है मिलता अपनी ताकत पहचानो, तूम ही भाग्यविधाता यहां के ...