EX-SERVICEMAN भूतपूर्व सैनिक

हम समंदर झेल कर आए हैं
दरिया मुझको मत डराओ।
मौत आई तो बोला बाद मे आना
हमको मत जीना सिखलाओ।

    आज भी सीने में जल रही
    वहीं देशभक्ति और देशप्रेम।
    आज भी कुछ हम कर सकते हैं
    यकीं न हो तो आजमाओ।
देख कर दर्द होता है
 देश की ये यथास्थिति।
फिर से सोने की चिड़िया कर देंगे
एक बार दिल्ली हमारे हाथ में लाओ।
    फिर ये विश्व पटल पे छाएगा
    और फिर विश्व गुरु कहलाएगा।
    हम राजनीति करना न जाने
    पर चाणक्य नीति हमें मत बतलाओ।
हम ये कर देंगे वो कर देगें
ये राजनेताओं की बाते हैं।
हम वहीं करते हैं जो कहते हैं
हम भूतपूर्व सैनिक कहलाते हैं।
हम भूतपूर्व सैनिक कहलाते हैं।
 
   

Comments

Popular posts from this blog

WILL OF DEFENCE PERSONAL एक सिपाही की अभिलाषा

देहाती

प्रतिज्ञा