Chhath puja ( छठ पूजा)


आज सुबह की भगवान भास्कर की आर्घ के साथ ही आस्था का महापर्व छठ पूजा की समाप्ति हो गई। छठ के घाट पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।घाटों पर दीयों की छटा कुछ ऐसी लग रही थी जैसे आज पुनः दिवाली आ गई हो। सभी व्रती का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।घाट पर प्रसाद वितरण भी किया तथा बाकी बचे प्रसाद को अपने साथ घर ले आई।   व्रती जो पिछले 36 घंटे से निर्जला उपवास पर थी ने अपना व्रत तोड़ा। पास पड़ोसियों सगे संबंधियों में प्रसाद का वितरण किया। जय छठी माई।

Comments

Popular posts from this blog

देहाती

ज़िन्दगी

बड़ा बेटा