PRAYER प्रार्थना


भगवान मेरे भगवान
 तू दे वरदान
 करूं सम्मान सभी का मै।
 भगवान.......
 ना मन में हो अभिमान
 तू दे वरदान
 करूं सम्मान सभी का मै।
 भगवान.......
 तू जग से निराला 2
 ना कोई आदि ना कोई अंत
 तू है अनंत
 करूं सम्मान सभी का मैं।
 भगवान.......
 तू ही बाइबल तू ही कुरान
 तेरे में है गीता का ज्ञान
 करूं सम्मान सभी का मै।
 भगवान.….....
 तेरे से ही सूरज और चांद
 तेरे से ही धरती और आसमान
 करूं सम्मान सभी का मैं
 भगवान.......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

देहाती

ज़िन्दगी

बड़ा बेटा